फरीदाबाद, मार्च 9 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के डीएवी स्कूल के पास करीब एक एकड़ जमीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ गया। मामला विधानसभा तक पहुंचा, जिसमें स्थानीय विधायक ने इसे नगर निगम की जमीन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उधर, सरकार ने इस मामले की जांच करवाने की बात कही है। विधायक मूलचंद शर्मा ने विधानसभा में कहा कि जमीन नगर निगम फरीदाबाद की है, लेकिन एक निजी व्यक्ति ने कथित दस्तावेज दिखाकर दाखिल-खारिज करवा लिया। जमीन की बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला उठने के बाद नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जमीन करीब 30 वर्षों से खाली पड़ी थी और कुछ समय पहले स्कूल की बसें व वाहन खड़े होने के कारण नगर निगम ने इसे खाली कराया था। मामला उठने के ...