सहरसा, फरवरी 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। विधायक संजय कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुंगेर घाट से बाबा मटेश्वर धाम, काठो तक पक्की सड़क निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सावन माह में प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त मुंगेर घाट से गंगाजल भरकर धाम पहुंचते हैं। सावन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन समुचित सड़क मार्ग के अभाव में श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में लोग रेलवे लाइन किनारे बने अस्थायी रास्ते से आवागमन करते हैं, जो जोखिम भरा है। मामले पर पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रमुख शिव धामों की सूची केंद्र को भेजी जाएगी और प्रक्रिया पूर्ण होते ही सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री के आश्वासन से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी...