गिरडीह, मार्च 9 -- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जमुआ विस क्षेत्र की विधायक मंजु कुमारी ने क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग को मजबूती से सदन में उठाते हुए सोमवार को नवडीहा एवं हीरोडीह को नया प्रखंड बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जमुआ विस क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत विस्तृत है, जिसके कारण आम लोगों को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए भी दूर स्थित प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जमुआ में 42 पंचायत एवं 315 गांव हैं। विधायक मंजु कुमारी ने सदन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि नवडीहा और हीरोडीह क्षेत्र की बड़ी आबादी लंबे समय से अलग प्रखंड की मांग कर रही है। यदि इन दोनों स्थानों को प्रखंड का दर्जा दिया जाता है तो स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध होंगी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर तथा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.