विधानसभा में गूंजी उन्नाव के युवाओं की आवाज, केंद्रीय बजट बना विमर्श का विषय
उन्नाव, मई 4 -- उन्नाव, संवाददाता। जनपद के होनहार युवाओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मंच पर अपनी प्रतिभा, सोच और आत्मविश्वास से जिले का मान बढ़ाया। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के राज्य स्तरीय आयोजन में केंद्रीय बजट 2026 पर उनके सशक्त विचारों ने न सिर्फ तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी, बल्कि यह भी साबित किया कि नई पीढ़ी देश के भविष्य पर गंभीरता से विचार कर रही है। यह भी पढ़ें- युवा संसद में गूंजी सावन कनौजिया की आवाजआयोजन का उद्घाटन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का भव्य उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के 75 जनपदों से चयनित युवा शामिल हुए, जिनमें उन्नाव से जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट 2026 के माध्यम से चुने गए पांच प्रतिभागियों ने भी राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.