विधानसभा में गूंजा सौंदा डी का मुद्दा, पुनर्वास की मांग
रामगढ़, अगस्त 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पतरातू प्रखंड अंतर्गत सौंदा डी पंचायत के पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से पुनर्वास नीति के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही पंचायत के लोगों को विस्थापित करने की मांग रखी। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि सौंदा डी पंचायत क्षेत्र में वर्तमान में करीब 1400 आवास हैं। इसके अलावा 12 मंदिर, एक मस्जिद, एक चर्च, श्मशान घाट, कब्रिस्तान, पंचायत भवन, पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र, मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण संरचनाएं मौजूद हैं। पंचायत क्षेत्र में करीब 10 हजार की आबादी निवास करती है।उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी आबादी और यहां मौजूद बुनियादी सुविधाओं का समुचित वैकल्पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.