घाटशिला, फरवरी 28 -- मुसाबनी,संवाददाता। झारखंड विधानसभा में घाटशिला के विधायक सोमेशचन्द्र सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत डूंगरीडीह चौक से बाकड़ा, विक्रमपुर होते हुए सारुदा, बाड़वाकोचा तक लगभग 11 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य के वर्षों से लंबित रहने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे की उपेक्षा पर गंभीर प्रश्न है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सिर्फ आवागमन का माध्यम नहीं होती, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी जीवन रेखा होती है। इस मार्ग के अधूरे रहने से किसान अपनी उपज बाजार तक समय पर नहीं पहुंचा पाते, मजदूरों को रोज़गार स्थलों तक जाने में कठिनाई होती है और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। बरसात के मौसम में स्थिति और विकट हो जाती है, जब कीचड़ और जलभराव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.