धनबाद, फरवरी 26 -- झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को सूचना के माध्यम से 23 फरवरी की देर रात बालू गद्दा, लिलोरी पत्थरा में कोयला लदे ट्रक से हुई बच्ची की मौत का मामला उठाया। विधायक ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कोयले की राजधानी धनबाद की यह विडंबना है कि जिस क्षेत्र से राज्य को भारी राजस्व प्राप्त होता है, वहां प्रतिदिन कोयले की अवैध लूट जारी है। अवैध कोयला कारोबारियों की गतिविधियों के कारण स्थानीय लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। विधायक ने कहा कि लोदना में देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी एवं बीसीसीएल अधिकारियों की कथित मिलीभगत से अवैध रूप से कोयला लदा ट्रक चलाया जा रहा था। इसी दौरान 18 चक्का ट्रक ने सोते समय दस वर्षीय मासूम बच्ची मुस्कान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।...