सिमडेगा, मार्च 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने विस सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से राज्य के कई जिलों में बढ़ रही हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। विस में दिए गए जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में मानव-हाथी संघर्ष एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। वर्ष 2019 से अब तक हाथियों के हमले में 474 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जो चिंता का विषय है। विधायक ने सत्र के माध्यम से सरकार को बताया कि रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, लातेहार, सिमडेगा, गुमला और खूंटी सहित कई जिलों में हाथियों के गांवों में घुसने और फसल को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रात के समय हाथियों के झुंड खेतों और बस्तियों में पहुंच जाते हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है। सरकार ने...