गुमला, फरवरी 26 -- भरनो प्रतिनिधि । सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान गुमला जिले के भरनो और कामडारा प्रखंड स्थित सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों एवं नर्सों की कम उपस्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस दिशा में ठोस और स्थायी पहल करने की मांग की। विधायक ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की नियमित उपस्थिति नहीं होने से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। दूर-दराज के ग्रामीण बड़ी उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने आसन के माध्यम से सरकार से मांग की कि अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। क्षेत्र की जनता ने विधायक द्वारा लगातार सदन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.