दुमका, मार्च 11 -- जामा। झारखंड विधानसभा के आम बजट सत्र 2026 में जरमुंडी के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने नव नियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन एवं पदस्थापन में विसंगति का मामला उठाया। उन्होंने शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 और सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली 2023 के बीच अंतर पर सरकार से सवाल किया। विधायक ने कहा कि पहले नियुक्त शिक्षकों को कक्षा 1 से 5 के लिए 4200 रुपये और कक्षा 6 से 8 के लिए 4600 रुपये ग्रेड पे मिलता था, जबकि वर्तमान में उसी जेटेट प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त सहायक आचार्यों को 2400 और 2800 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा है। साथ ही कई शिक्षकों को गृह जिला से दूर अन्य जिलों में पदस्थापित किया गया है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने पर राज्यभर के नव नियुक्त सहायक आचार्यों ने विधायक देवेंद्र कुंवर के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.