बांका, फरवरी 26 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने बिहार विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान चान्दन प्रखंड अंतर्गत धनुबसार पंचायत के असनातरी गांव में सड़क निर्माण नहीं होने का गंभीर मामला प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने फुल्लीडुमर प्रखंड में सिंचाई, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को भी सदन में मजबूती से रखा। विधायक ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बावजूद असनातरी गांव आज भी पक्की सड़क से वंचित है। मुख्य सड़क से जुड़ाव नहीं होने के कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बरसात के दिनों में हालात और भी दयनीय हो जाते हैं। कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मरीजों, गर्भवती मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.