गोपालगंज, फरवरी 24 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने विधानसभा में मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम अंतर्गत त्रिस्तरीय बीज उत्पादन कार्यक्रम 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं होने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया है। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े करते हुए गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर भी सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा। गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री ने सदन को बताया कि बीज उत्पादन लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ एवं ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के साथ एमओयू किया गया है। विभाग ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 के लिए गन्ना का मूल्य बढ़ाकर 360 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। विधायक ने सदन में कहा कि बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.