कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सावन माह की चौथी सोमवारी को कोडरमा में निकलनेवाली कांवर पदयात्रा के दिन जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को विधानसभा में उठाने पर कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव को श्री राम संकीर्तन मंडल परिवार ने बधाई एवं आभार प्रकट किया है। मंडल के सदस्यों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पूर्व अध्यक्ष मुन्ना भदानी और पूर्व सचिव अरविंद चौधरी के नेतृत्व में इस मांग को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में विधायक नीरा यादव एवं उपायुक्त कोडरमा को लिखित आवेदन भी सौंपा गया था, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया था कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में रखेंगी।श्री राम संकीर्तन मंडल परिवार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए सावन की अंतिम सोमवारी को ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.