खगडि़या, अप्रैल 25 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार के विश्वास मत में ऐतिहासिक विजय पर शुक्रवार की शाम हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में शहीद प्रभु नारायण चौक पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार ने विश्वास मत परीक्षण में ध्वनिमत से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। यह लोकतंत्र, जनादेश और बिहार की 14 करोड़ जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.