मैनपुरी, फरवरी 17 -- मैनपुरी में जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। कमजोर वर्ग और दलितों की जमीन पर कब्जा करने वालों की प्रशासन मदद कर रहा है। लोग परेशान हैं। हाल ये है कि एसडीएम पुलिस बल के साथ पीड़ितों को दो-दो बार कब्जा दिला रहे हैं लेकिन कब्जा करने वाले दबंग न तो प्रशासनिक कार्रवाई को मान रहे हैं और न ही कब्जा छोड़ रहे हैं। इस तरह के आरोप विधानसभा में गूंजे हैं। किशनी विधायक ने ये आरोप लगाए तो जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति नजर आयी। अब इन आरोपों पर कोई अधिकारी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया ने विधानसभा में कहा कि यूपी में जीरो टॉलरेंस की बात कही गई है। लेकिन उनकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परिगवां में सत्यम कठेरिया की जमीन पर एसडीएम और सीओ ने दो-दो बार कब्जा कराया। दो-दो बार मुकदमा लिखा गय...