गुमला, मार्च 11 -- भरनो प्रतिनिधि। सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने विधानसभा सत्र के दौरान गुमला जिले के भरनो और सिसई प्रखंड के ओलावृष्टि पीड़ितों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि पिछले वर्ष हुई भारी ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा दिया जाए और इस दिशा में ठोस पहल की जाए। विधायक ने सदन में कहा कि पिछले वर्ष सिसई विधानसभा क्षेत्र के भरनो और सिसई प्रखंड में हुई भारी ओलावृष्टि से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा में कई ग्रामीणों के घरों को भारी क्षति पहुंची थी। वहीं किसानों की खेतों में लगी विभिन्न फसलें भी नष्ट हो गई थीं। इसके अलावा कई मवेशियों की भी मौत हो गई थी, जिससे किसानों और ग्रामीणों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों ने मुआवज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.