गुमला, मार्च 10 -- बसिया प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में सिसई विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सिसई विधायक जिगा सुसारण होरो ने सदन को अवगत कराया कि क्षेत्र के कई गांवों में आंगनबाड़ी भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं, जिससे वहां आने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। विधायक ने बताया कि गुमला जिले के सिसई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बसिया और कामडारा प्रखंड के कई गांवों में आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति काफी खराब है। इनमें निनई, कुरूम, केदली, बोंगालोया, बरंदा और कुदरा गांव प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि कई भवन अति जर्जर स्थिति में हैं और इन खस्ताहाल भवनों में बच्चों का बैठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.