चतरा, मार्च 11 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि । सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने बुधवार को विधानसभा में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया प्रखंड से बगरा मार्ग के बीच स्थित बेलगड्डा तालाब से निकले फल्गु नदी के उद्गम स्थल की वर्षों से हो रही उपेक्षा का मामला सदन के समक्ष रखा। विधायक ने कहा कि यह स्थल धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन अब तक इसके संरक्षण और विकास की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पवित्र स्थल को धार्मिकझ्रसांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। इस पर सरकार की ओर से बताया गया कि उक्त स्थल को पर्यटन स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.