कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार, एक संवाददाता सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र में अपने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से कटिहार सहित राज्य के सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू वार्डों की बदहाली का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला अस्पतालों के बुनियादी ढांचे पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद अधिकांश अस्पतालों में आईसीयू वार्ड विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण पूरी तरह क्रियाशील नहीं हो पा रहे हैं। तारकिशोर प्रसाद ने सदन को अवगत कराया कि आईसीयू जैसी जीवनरक्षक सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को मजबूरन महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की शीघ्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.