गुमला, मार्च 9 -- कामडारा, प्रतिनिधि । सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिगा सुसारन होरो ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में कामडारा प्रखंड स्थित पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोंसा के जर्जर भवन का मामला उठाया। उन्होंने आसन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि विद्यालय की छत और भवन काफी जर्जर हो चुके हैं। छत के हिस्से कभी भी गिर सकते हैं, जिससे विद्यालय में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच भय का माहौल बना रहता है। उन्होंने विद्यालय के लिए नया भवन उपलब्ध कराने तथा जर्जर छत की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में कुल 546 छात्र नामांकित हैं। विद्यालय परिसर में कुल 10 वर्ग कक्ष उपलब्ध हैं, जिनमें से दो कक्ष जर्जर अवस्था में हैं, जबकि आठ कक्षों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.