लखनऊ, मई 23 -- गोमती नगर के विपुलखंड स्थित सहारा शहर की जमीन पर नया विधानसभा भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। एलडीए ने विधानसभा भवन कॉम्प्लेक्स की डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट चयन हेतु टेंडर जारी कर दिया। एलडीए की ओर से जारी आरएफपी के अनुसार कंपनियां 23 मई से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगी। कंसल्टेंट के चयन के बाद डीपीआर तैयार होगी, जिसके आधार पर परियोजना की लागत और निर्माण अवधि तय की जाएगी।

विधानसभा परिसर का विकास प्रस्तावित विधानसभा परिसर करीब 245 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इसमें 170 एकड़ नगर निगम और 75 एकड़ एलडीए की जमीन शामिल है। यह वही जमीन है, जो पहले सहारा इंडिया को लीज पर दी गई थी। यहां केवल नया विधानसभा भवन ही नहीं, बल्कि सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास और अन्य सरकारी कार्यालयों को भी विकसित करने की योजना है। इसी ...