पटना, फरवरी 6 -- विधानसभा भवन के बाहरी हिस्से के छज्जे के कोने का प्लास्टर शुक्रवार को टूटकर नीचे गिर गया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने विधानसभा की पहली पाली की कार्यवाही के दौरान इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को दी। कुमार सर्वजीत ने यह भी कहा कि इस समय कुछ विधायक वहां पास में ही थे। ऐसे में किसी को चोट भी लग सकती थी। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस घटना की पूरी जानकारी लूंगा कि यह कैसे हुआ? मालूम हो कि छज्जे का हिस्सा जहां पर गिरा, उसके पास में ही अध्यक्ष की गाड़ी खड़ी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.