विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन राजू ने दुलमी व गोला प्रखंड के विभिन्न बूथों का किया दौरा
रामगढ़, जुलाई 14 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चुनावी पाठशाला एवं बीएलए-बीएलओ-2 की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर रामगढ़ विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन राजू ने कई मतदान केंद्रों का दौरा कर बैठक में भाग लिया तथा अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बीएलओ-2 प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके समक्ष आ रही समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान एवं मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मतदाता सूची में पात्र नागरिक का नाम दर्ज कराना सामूहिक जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.