रांची, अप्रैल 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को विधानसभा स्थित पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पाठकों की उपस्थिति पंजी (रजिस्टर) की जांच की और पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय को आधुनिक संसाधनों से लैस करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पुस्तकालय में मौजूद विशिष्ट और महत्वपूर्ण पुस्तकों को 'डिजिटल फॉर्मेट' में बदला जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि ये किताबें हमारे लिए अमूल्य निधि हैं। इससे पहले सरहुल मिलन समारोह आयोजन समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। समिति का नेतृत्व अनूप कच्छप, बिरसा गाड़ी, निर्मल हेम्ब्रम, नरेन्द्र कुमार उरांव और अरविन्द मिंज कर रहे थे। इस...