विधानसभा परिसर में भाजपा का प्रदर्शन, डॉ. नीरा यादव भी हुईं शामिल
कोडरमा, अगस्त 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक "नौकरी के दुश्मन" लिखे मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन में कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव भी शामिल रहीं। भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई जांच कराने, विवादित एवं त्रुटिपूर्ण परीक्षाओं को रद्द करने तथा पारदर्शी, निष्पक्ष और शीघ्र पुनर्परीक्षा आयोजित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सरकार जेपीएससी-जेएसएससी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.