नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस जनता की शक्ति, हमारे संविधान की मजबूती और भारत की लोकतांत्रिक आत्मा के अटूट संकल्प का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक विधानसभा को जनता के लिए खोलकर नागरिकों को हमारे गणतंत्र और जीवंत विरासत से और निकट लाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली विधानसभा परिसर को तिरंगे रंग से जगमगाया गया। दिल्ली पुलिस बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्सवी हो गया। दिल्ली विधानसभा द्वारा ऐतिहासिक परिसर को आम जनता के लिए खोल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.