विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर आज होगा अन-मैप्ड इलेक्टर लिस्ट का प्रकाशन
सराईकेला, मई 23 -- सरायकेला। जिला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए डीसी नीतीश कुमार सिंह ने समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की। जिले के सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। जिले के सरायकेला, ईचागढ़ और खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर शनिवार को अन-मैप्ड इलेक्टर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची उन मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनका नाम 2003 के पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है। ऐसे सभी नागरिक शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे के बीच संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर इस सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। यह भी पढ़ें- 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.