मिर्जापुर, अगस्त 30 -- मिर्जापुर,संवाददाता। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए सेक्टर आफिसर, मास्टर ट्रेनर, सेक्टर, जोनल स्टैटिक मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्बर, आईसी सेल के साथ व्यय से संबंधित विभिन्न प्रकार की टीमों के गठन के लिए प्रयास प्रारंभ हो गए हैं। जिलाधिकार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी विभागाध्यक्षों से निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने का निर्देश दिया है। अपने निर्देश में उन्होंने कहा है कि तीन सितंबर तक हर हाल में कार्यालय को सूचना उपलब्ध करवा दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...