विधानसभा छोड़िए, पंचायत चुनाव भी नहीं जीत पाएगी सपा: राजभर
लखनऊ, जून 4 -- सुभासपा प्रमुख व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। राजभर ने गुरुवार को 'एक्स' पर लिखा कि अखिलेश यादव कितना भी तीन-तिकड़म लगा लीजिए....प्रधान जी ही, प्रधान (प्रशासक) रहेंगे। और अपने सपाई लोडरों को समझा दीजिए कि विधानसभा तो क्या अब तो आप लोग पंचायत चुनाव भी नहीं जीत पाएंगे...। राजभर यहीं नहीं रुके, कहा कि ओ सपाई लोडरों...तुम्हारे भइयाजी तो लंदन जाने वाले हैं। तुम लोग उनका सूटकेस, बैग और हैंडबैग एयरपोर्ट तक ढोओ। नंबर वहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन तुम लोगों के भइयाजी एसी में बैठकर पीसी करने लायक भी नहीं हैं... क्योंकि उनके 'प्रियजन' लोग कांड करके पकड़ाए हैं और योगीजी की पुलिस उनकी खातिरदारी प्रेम पूर्वक कर रही है...। यह भी पढ़ें- कितना भी तिकड़म लगा लो प्रधान जी ही प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.