नई दिल्ली, मार्च 27 -- अगले महीने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले चुनाव आयोग युवा वोटरों को जागरूक करने और वोट के अधिकारों को समझाने के लिए बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में कम से कम 5 लाख इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) बनाए जाएं। इन क्लब्स के माध्यम से फर्स्ट टाइम वोटर या फिर आने वाले समय में मतदान करने के लिए तैयार होने वाले छात्रों को जागरूक किया जाएगा। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को जागरूक करने के लिए 2018 में भी इस तरह का अभियान शुरू किया था। उस समय 5.80 लाख ईएलसी बनाए गए थे। जानकारी के मुताबिक इनमें से करीब 5 लाख आज भी ऐक्टिव हैं। आगामी महीने में असम, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, केरल और पश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.