विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूती में जुटी कांग्रेस
रुद्रपुर, जून 11 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को शक्तिफार्म के टैगोरनगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित संगठन विस्तार सभा में ब्लॉक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस का विस्तार किया गया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और अन्य जनहित के मुद्दे आज प्रमुख चुनौतियां हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.