विधानसभा चुनाव से पहले रथयात्रा निकालने की तैयारी में अखिलेश यादव, इस शहर से शुभारंभ संभव
लखनऊ, जुलाई 16 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 2012 में आजमाया गया सफल प्रयोग आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भी आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। 2012 की तर्ज पर विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश रथयात्रा निकाल सकते हैं। इस रथयात्रा का नाम पीडीए रथयात्रा होगी। कहा जा रहा है कि इसका शुभारंभ यूपी के किसी धार्मिक स्थान से करने की तैयारी है। अयोध्या, मथुरा, काशी से इसके शुभारंभ की संभावना है। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में इसको लेकर मंथन हो रहा है, लेकिन इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इसे अंतिम रूप देने के बाद आधिकारिक घोषणा की संभावना जताई जा रही है। अखिलेश 2012 के विधानसभा चुनाव में भी रथयात्रा निकाल चुके हैं। उस समय 'समाजवादी क्रांति रथ यात्रा' निकाली गई थी। उस रथयात्रा की शुरुआत 13 सितंबर 2011 को लखनऊ से हुई थी। कई महीनों तक पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.