विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार लाएगी एक और अनुपूरक बजट, नई घोषणाओं की तैयारी
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- विधानसभा चुनाव और अंतरिम बजट से पहले योगी सरकार एक और अनुपूरक बजट ला सकती है। सूत्र बताते हैं कि इसकी तैयारियों के लिए वित्त विभाग को संकेत दिए जा चुके हैं। चुनाव में जाने के पहले योगी सरकार कुछ और योजनाओं में पैसा डालने के अलावा इस अनुपूरक बजट में कुछ नई घोषणाओं के लिए रकम का इंतजाम कर सकती है। मसलन, चुनाव के पहले महिलाओं को 40 हजार रुपये देकर उनका व्यापार शुरू करने की योजना को अमल में लाया जा सकता है। अगर योगी सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती है तो उसे रकम का इंतजाम करना होगा, जिसकी व्यवस्था वह अनुपूरक में करती दिखाई देगी। इसके अलावा ऐसी ही कुछ और योजनाओं की सौगात जनता को दी जा सकती है। इसमें युवाओं के लिए भी कुछ घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र होगा। इसमें ही चुनाव के पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.