नई दिल्ली, जून 7 -- UP Vidhansabha Chunav 2027 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। पंकज चौधरी रविवार से जिलों के दौरे शुरू करने जा रहे हैं। वे इसकी शुरुआत कानपुर से करेंगे। कानपुर देहात, जालौन सहित बुंदेलखंड के अन्य जिलों में भी जाएंगे। उत्तर प्रदेश में चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहे हैं त्यों-त्यों सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर संगठनात्मक समीकरण बिठा रही है। वहीं भाजपा ने इसकी काट के तौर गैर-यादव ओबीसी और दूसरे समुदायों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के यूपी दौरे को काफी अहम माना ज...