हल्द्वानी, जुलाई 7 -- भावना कोहली हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष आर्य ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र, बूथ और ग्राम स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। संगठनात्मक विस्तार के तहत जुगल किशोर को धारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष कांग्रेस राहुल छिमवाल, राधा आर...