तिरुवनंतपुरम, जनवरी 31 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि वह केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में सिर्फ अपनी पार्टी और उसके नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की जीत चाहते हैं। थरूर ने यहां पत्रकारों से कहा कि वह अपनी पार्टी और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी सिर्फ एक ही पार्टी है- कांग्रेस- और कहा कि मीडिया को उनसे यह सवाल बार-बार पूछना बंद कर देना चाहिए। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं (केरल में) चुनाव प्रचार का हिस्सा बनूंगा और यूडीएफ की जीत के लिए काम करूंगा।'' थरूर ने बृहस्पतिवार को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसके ...