अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- दुलहूपुर, संवाददाता। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन के बाद पहली बार मालीपुर क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने समर्थकों के बीच अपनी व पार्टी की मंशा को रखा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा ही नहीं की, बल्कि सरकार बनाने का दावा भी ठोक दिया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों के बीच अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान समय में देश का जनतंत्र कमजोर होता जा रहा है और जनप्रतिनिधियों का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता, विशेषकर सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.