वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कहा कि विपक्षी दलों के पीडीए का सच कौशांबी और भदोही में सामने आ गया है। सपा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह पासी समाज के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है, उसको जनता देख रही है।

पार्टी की चुनावी तैयारी गुरुवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पासी समाज के लोगों में सपा नेताओं के इस दोहरे रवैये पर रोष और गहरी नाराजगी है और अगले चुनाव को सपा को सबक मिल जाएगा। राजीव पासी ने कहा कि पद्म विभूषण स्व. रामविलास पासवान, स्व.कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर यह मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी ने सभी 403 सीटों पर लड़ने की तैयारी की है। यदि भाजपा स...