महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पश्चिम बंगाल व असम सहित कई राज्यों के चुनाव में भाजपा की आशातीत बढ़त की खबरों के आते ही खराब मौसम में भी भाजपाइयों का उत्साह हाई हो गया। सड़क पर उतरकर भाइपाइयों ने पटाखे दागे और मिठाइयां खिलाकर अबीर-गुलाल उड़ाया। जिले के अलग-अलग जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं। खासकर पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय और असम में पुनः बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। महराजगंज में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए। आतिशबाजी की और जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- असम सहित बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत...