लखनऊ, फरवरी 26 -- आईजीपी में हुआ अभिनव भारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ, संवाददाता। अभिनव भारत पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है। क्रांतिकारी स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर गुरुवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा की चुनावी रणभूमि में उतरने के लिये पार्टी पूरी तरह तैयार है। पार्टी लगभग तीन सौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी जल्द ही अपनी चुनावी रणनीति को अन्तिम रूप देगी। उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग को फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपने युवावस्था में ही अभिनव भारत संगठन की स्थापना कर पराधीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.