विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ: अखिलेश
वाराणसी, नवम्बर 3 -- वाराणसी, हिटी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। काशी की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, यही हमारे लिए शुभ है। इसलिए वही काम करेंगे, जो शुभ होगा। राजेंद्र विहार कॉलोनी सुंदरपुर स्थित राजेश सिंह के आवास पर मंगलवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें एमएलसी चुनाव हराना चाहता था, लेकिन बाबा विश्वनाथ ने उन्हें डबल आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दालमंडी में उजाड़े गए व्यापारी और दुकानदार भी मुद्दा बनेंगे। उनके साथ हुई कार्रवाई का जवाब जनता चुनाव में देगी।सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.