रिषिकेष, फरवरी 26 -- आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को गढ़वाल संभाग के 11 जिलों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विधायकों, दायित्वधारियों और पदाधिकारियों को चार सत्रों में प्रशिक्षण देकर पार्टी की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और प्रशिक्षण महाभियान के राष्ट्रीय संयोजक ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। जिस दिन सीखना बंद होगा, उसी दिन व्यक्ति का विकास भी रुक जाएगा। प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण के लिए बेहतर बताते हुए कहा कि यह पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक स...