लखनऊ, अक्टूबर 6 -- यूपी विधान सभा चुनाव में जहां स्थापित राजनीतिक दल जोर आजमाइश करेंगे तो वहीं, कुछ नए मोर्चे भी खुलेंगे। एक तरफ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल अपनी नई पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में होंगी तो दूसरी तरफ नगीना सांसद चंद्रशेखर पर कई आरोप लगाकर चर्चा में आईं रोहिणी घावरी भी यूपी की सियासत में सक्रिय दिखाई देंगी। इस बीच पूर्व सीबीआई निदेशक एम नागेश्वर राव ने नई पार्टी बना ली है और चुनाव में ताल ठोंकने की हुंकार भर दी है। पूर्वांचल से ताल ठोंकने की तैयारी में दिव्या मित्तल दिव्या मित्तल ने राजनीतिक पारी शुरू करने का आधिकारिक ऐलान तो पहले ही कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ जाएंगी या अपनी पार्टी बनाएंगी। अब सूत्र बता रहे हैं कि वह किसी स्थापित राजनीतिक ...