अमरोहा, मई 18 -- गजरौला, संवाददाता। दिल्ली से बिजनौर जाते वक्त रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेशाध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल का फूलमाला से स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि विधानसभा का चुनाव नजदीक है। सभी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में लक्ष्य बनाकर जुट जाएं। देश में और उत्तर प्रदेश में लगातार महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकारें आंख बंद किए बैठी हैं। डीजल पेट्रोल गैस के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने देश को एक बार फिर से महंगाई की आग में झोंक दिया है। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन अध्यक्ष अजय र...