विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उक्रांद ने किया मंथन
रुद्रपुर, जून 30 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की जिला कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी जिस उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी, उसे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समर्पित भाव से चुनाव लड़ाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिवशंकर भाटिया ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उक्रांद एक क्षेत्रीय पार्टी है, जिसका संचालन उत्तराखंड की जनता की भावना के अनुरूप होता है, जबकि राष्ट्रीय पार्टियों का संचालन दिल्ली से होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.