मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- मुरादाबाद। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने बुधवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, पदाधिकारियों तथा ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन को निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। आजाद नगर स्थित फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में पत्रकारों से बातचीत में प्रदीप नरवाल ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार से परेशान है और पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की कीमतों को लेकर देश में असंतोष है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थिति खराब हो चुकी है। साथ ही बुलडोजर नीति को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता...