सोनभद्र, मई 23 -- दुद्धी। भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मण्डल की कामकाजी बैठक शनिवार को हुई। इस दौरान वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय करने पर चर्चा की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नवनियुक्त दुद्धी मण्डल प्रभारी विशाल पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक नियमित बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन एवं पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने की। इस मौके पर अनिल हलुवाई, संजू तिवारी, सुमित सोनी, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, मनीष जायसवाल, गोरखनाथ अग्रहरी, राफे खान, विनोद जायसवाल, अंशुमान रॉय, पीयूष कसेरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...