नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- विधानसभा चुनावों में भाजपा अपनाएगी क्षेत्रवार रणनीति---------------- -हर क्षेत्र के अनुसार बात करेंगे नेता, महिला, युवा व किसान रहेंगे केंद्र में -उत्तर प्रदेश में पांच, पंजाब में तीन व अन्य राज्यों में दो-दो क्षेत्रों के लिए तैयारी ------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

क्षेत्रवार रणनीति का खाका भाजपा नेतृत्व आने वाले विधानसभा चुनावों में विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे सरकार विरोधी माहौल की काट के लिए नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी पूरे राज्य के लिए एक रणनीति के बजाए क्षेत्रवार रणनीति यानी अपनाएगी और उस क्षेत्र के विकास, विभिन्न लक्षित समूहों की आकांक्षाओं के हिसाब से काम करेगी। इसके तहत जहां उत्तर प्रदेश में पांच क्षेत्रों की रणनीति तैयार की जा रही है, वहीं पंजाब में तीन व उत्तराखंड, मणिपुर ...