गोरखपुर, जून 30 -- कैम्पियरगंज। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीसी मनरेगा, डीएम, सीडीओ और डीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी। यह आंदोलन ग्राम रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कार्मिकों के बकाया मानदेय के शीघ्र एकमुश्त भुगतान सहित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव फारुख आजम अंसारी, प्रदेश मंत्री आशुतोष चतुर्वेदी तथा जिला संरक्षक अमरेंद्र कुमार गोंड शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...