मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार ने ग्रेड पे पदोन्नति समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर 27 फरवरी को विधानसभा महाघेराव को सफल बनाने पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मौके पर राकेश कुमार, विश्वजीत कुमार, मुकेश कुमार, राजेश रंजन, अभिजीत, आबिद हुसैन, जगमोहन, निरंजन, संतोष, अमित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...